रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट पर गंगा नहाने गया एक युवक नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई, वहीं मौजूद स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया ।
आपको बता दें कि पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट पर गंगा नहाने गया एक युवक नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई, वहीं मौजूद स्थानीय गोताखोरों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया, चरवा थाना क्षेत्र के बाबुरा मोड़ गांव का रहने वाला पुष्पराज पुत्र फूलचंद उम्र 15 फतेहपुर घाट पर अपने साथियों समेत गंगा नहाने गया हुआ था, नहाते समय वह गगरे पानी में चला गया, जिसके चलते पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई, लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर उसके शव को बाहर निकलवाया, बताया जा रहा है कि घंटों कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर पानी में दबे उसके शव को बाहर निकाल पाए, इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है ।

0 Comments