Ticker

6/recent/ticker-posts

पठा गांव में एक युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध किया मामला दर्ज....

रिपोर्टट-संजीव तिवारी


झांसी :  उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटना दिन प्रतिदिन सामने आ रही है कुछ दिनों पूर्व जनपद में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके वाद झाँसी पुलिस सजग हो गयी है और दुष्कर्म के मामलों में तत्काल कार्यवाही कर रही है लेकिन घटनाये रुकने का नाम नही ले रही है, मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ दो लोगो द्वारा दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपियो को हिरासत में लेकर दो लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया ।

जानकारी के अनुसार ताजा मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पठा से सामने आया है जहाँ गांव में संचालित एक स्कूल में युवती को बुलाया गया और वहाँ नरेंद्र साहू, सक्षम सिरौठिया द्वारा युवती के साथ दुश्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, जिसकी सूचना युवती ने परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपीयो के विरुद्ध धारा 376, 504, 506, एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया ।

Post a Comment

0 Comments