रिपोर्ट-मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद में सिराथू तहसील के अंतर्गत फतेहपुर परसखी के मजरा मोहनपुर गांव में दलित बस्ती का बारिश होने के कारण बुरा हाल हो गया है आरोप है कि कुछ दबंग व्यक्तिओं ने सरकारी नाली को तोड़कर उसके ऊपर दीवाल उठा लिया है जिससे दलित बस्ती में जलभराव हो गया है, इसकी शिकायत राजस्व विभाग के लेखपाल से किया गया है लेकिन कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई है ।
जिसके बाद लेखपाल टीम लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन दबंगों से साठगांठ बनाकर चले गए, गरीब के घरों में पानी घुसने से घर के रखे अनाज समेत अन्य वस्तुएं भीग गई है इससे ग्रामीणों में आक्रोश का विषय बना हुआ है लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
0 Comments