रिपोर्ट-संदीप सिंह
कौशाम्बी : जनपद के मंझनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद के रत्नावली पुरम वार्ड नम्बर 19 के अंदर आने वाले गांव बंधवा रजवर के बभनपुरवा में नाली नहीं होने के कारण सड़कें तालाब बन गई है, पानी निकालने का रास्ता पाट दिए जाने की वजह से सड़कों पर पानी भरा हुआ है बारिश के चलते जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई हैं लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं, बभनपुरवा के रहने वाले सोहनलाल लोधी, जोखू लाल कोरी, चुन्नू लाल कोरी आदि लोगों के घर के बगल में खलिहान पाट दिए जाने की वजह से बरसात का पानी सड़क पर भरा हुआ हैं, अभी बरसात की शुरुआत हुई हैं लेकिन अभी से ही गांव की सड़कों की हालत खराब होने लगी हैं लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं, पूरे वर्ष जल निकासी की कार्य योजना अफसर बनाते हैं लेकिन योजना सफल नहीं हो पाती है पहली बरसात में अफसरों की कार्य योजना की पोल खुल जाती हैं, जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गांव वालों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं, लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की हैं ।
0 Comments