Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान के खेत में मिले मुगलकालीन चांदी के सिक्के, जांच में जुटी पुरातत्व विभाग की टीम...

रिपोर्ट-उमेश चंद्र 

कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली के भरेठाबाग ग्राम पंचायत के मजरे अटसरई में किसान इंद्रपाल यादव पुत्र जगमोहन अपनी जमीन में मिट्टी की पुराई करवा रहा है महीनो से उसकी जमीन में ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी लाकर पुराई हो रही है उसी जमीन में छोटे छोटे आम के पेड़ लगे हैं पिछले कई दिनों से छिटपुट भारी बरसात हो रही है शुक्रवार को कुछ बच्चे पेड़ की डाल में झूल रहे थे किसी बच्चे की नजर पुराई मिट्टी में पड़ी जिसमे कुछ चांदी के पुराने सिक्के चमक रहे थे देखते देखते मौके पर तमाम बच्चे, बड़ों की भीड़ लग गई, जिसके बाद किसी ने मामले की पुलिस को सूचना दे दिया लोगों की सूचना से मौके पर क्षेत्रीय नागरिकों के साथ पुलिस, राजस्व टीम का जमावड़ा लग गया, किसान इंद्रपाल ने बताया कि वह अपने जमीन की मिट्टी पुराई के लिए गांव के दक्षिण स्थित खेतों आदि से मिट्टी लाया था अब किस खेत की मिट्टी में सिक्के थे उसे नही पता वहीं मौके पर पहुंची राजस्व टीम, नायब तहसीलदार अंकिता पाठक, कोतवाली पुलिस द्वारा मामले जांच की जा रही हैं, ग्रामीणों के अनुसार जो मिट्टी पड़ी है उसकी लोग खुदाई कर सकते हैं जिस भूमि से मिट्टी आई है वहां भी अराजकतत्व खुदाई कर सकते हैं, अटसराय गांव में इंद्रपाल सिंह पुत्र जगमोहन सिंह के खेत में मिट्टी में चांदी के सिक्के पाए गए हैं चांदी के सिक्के मिट्टी में मिलने की खबर पर ग्रामीणों का जमावड़ा बना हुआ है, इस दौरान ग्रामीणों ने मिट्टी की खोदाई शुरू कर दिया है बताया जाता है कि लगभग आधा दर्जन लोगों को दर्जनों पुराने चांदी के सिक्के मिले है सिक्के के ऊपर फारसी में लिखा है मुगल काल का सिक्का बताया जा रहा है ।

Post a Comment

0 Comments