Ticker

6/recent/ticker-posts

घर के अंदर सोते समय दो चचेरी बहनों को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत...

रिपोर्ट-मोहन लाल 

कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र में चचेरी बहनो की सांप के काटने से मौत हो गई,दोनों बहने घर के अंदर बारिश के दौरान सो रही थी इसी दौरान घर के अंदर घुसे सांप ने दोनों को काट लिया, परिजन बच्चियों को इलाज कराने से पहले झाड फूक कराने ले गए जहां उन्हें होश नहीं आया तो परिजन जिला अस्पताल लेकर  पहुंचे लेकिन अस्पताल में डाक्टर से दोनों को मृत घोषित कर दिया, मिली जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के म्योहरिया गांव में अभिमन्यु सिंह व भाई राकेश सिंह पेशे से किसान है, खेती किसानी कर दोनों भाई अपना और अपने परिवार का गुजर बसर करते है दोनों भाइयों की बेटियां रात में छत पर सो रही थी तभी बारिश होने लगी और दोनो नीचे आकर सो गई, तभी सोते समय खुशी 10 वर्ष पुत्री अभिमन्यु सिंह, यशी 8 वर्ष पुत्री राकेश सिंह को जहरीले सांप ने काट लिया, दोनों जब नही उठी तो परिजन उन्हे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद जिला अस्पताल में दोनों बहनों का डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया लेकिन शरीर में हरकत नहीं देख डाक्टर ने तकनीकी जांच के बाद खुशी और यशी को मृत घोषित कर दिया, डाक्टरों से मौत की जानकारी मिलने के बाद से परिजनो मे कोहराम मच गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया ।

Post a Comment

0 Comments