Ticker

6/recent/ticker-posts

भट्ठा मजूदर के बेटे की बीमारी से हुई मौत, तंगी से जूझ रहे मजदूर को भट्ठा मालिक ने नही दिए पैसे...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी  : जनपद में चायल नगर पंचायत क्षेत्र के डीहा घूरी के समीप संचालित हो रहे गगन ईंट भट्ठे में मजदूरी का काम रहे मजदूर के बच्चे का इलाज के आभाव में मौत हो गई, मजदूर ने समय से मालिक पर मजदूरी की रकम नहीं देने का आरोप लगाया है जिससे पैसे की तंगी के चलते उसके बच्चे की मौत हो गई है, इलाज के आभाव में बच्चे की मौत होने की शिकायत मजदूर ने चायल चौकी पुलिस से किया है हालांकि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है, मिली जानकारी के अनुसार शामबलि पुत्र बैसाखी निवासी गेंदोपुर थाना अतरी टेटुआ जनपद गया बिहार ने शनिवार को चायल चौकी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि वह डीहा घूरी के समीप संचालित हो रहे ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है उसका आरोप है कि उसका छह वर्शीय पुत्र बीमार हो गया था जिसके इलाज के लिए पीड़ित पिता शामबली ने भट्ठा मालिक से मजदूरी का धन मांगा लेकिन उसको पैसा नहीं दिया गया, जिसके चलते उसके बेटे का इलाज नहीं होने से उसकी मौत हो गई है ।

इससे नाराज भट्ठा मजदूर शनिवार को चायल चौकी पहुंचकर मामले में भट्ठा मालिक की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है, हालांकि चायल चौकी इंचार्च से जरिए दूरभाश बात की गई तो उन्होंने कहा कि भट्ठा मालिक पहले से मजदूर को एडवांस रकम दे रखा था फिर भी मामले की जांच की जा रही है, वहीं जांच पड़ताल के बाद क्षेत्राधिकार ने बताया कि ठंड लगने के मौत हो गई है फिलहाल मजदूर की शिकायत पर जांचोंप्रांत कार्यवाही की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments