Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदर पावर हाउस जेई और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त, 20-20 रूपये लेकर नही जोड़े कनेक्शन, ग्रामीणों में आक्रोश...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद के मंदर पावर हाउस जेई समेत सभी कर्मचारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हो चुके है। बकाए दरों केघर  जाकर जबरन बिजली कनेक्शन काट कर 20-20 रूपये लेकर चले जाते है। कनेक्शन नहीं जोड़ते है। बता दें कि सरकार द्वारा ब्याज बिल माफी ओटीएस के तहत चल रहा है, लेकिन मंदर पावर हाउस के कर्मचारी प्रमोद कुमार, वर्मा जी लाईन मैन बृजेश कुमार ये लोग जबरन बकाएदारों के यहाँ जाकर मोती रकम की मांग करते है, कि कितना पैसा जमा कर दो नही तो तुम्हारा बिजली कनेक्शन काट दूंगा। फिर पावर हाउस के चक्कर लगाते रहना। इस समय जनका, असरफपुर, पावन, मनौरी, तेवारा, कुसुवां मरदानपुर आदि गांवों में जाकर  बकाएदारों को खूब परेशान कर रहे है। जो कि साथ में जेई को कर्मचारियों के साथ रहना जरूरी होता है, लेकिन गाँव में एक जगह बैठकर रिश्तेदारी का नाता जोड़ता है। मीडिया ने ग्रामीणों से जब बात की उन्होंने कहा कि जब पैसा बकाया है, तो नोटिस या पर्ची देना चाहिए लेकिन असहाय, मजदूरों की तरफ जाकर जबरन पैसा वसूलते है। बिजली कनेक्शन काट देते है। फिर ग्रामीणों से कनेक्शन जोड़ने के लिए 50-50, 20-20 रुपये की मांग करते है। जब ग्रामीणों ने पैसा दे दिया तो भी कनेक्शन नही जोड़ा गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जब प्रमोद कुमार, वर्मा जी, लाईन मैन बृजेश कुमार को फोन किया जाता है, तो फोन पर धमकी देते है। ग्रामीणों ने बताया कि पैसा लेकर चले गए है, पर अभीतक बिजली कनेक्शन नही जोड़े है। कभी भी बिजली विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments