Ticker

6/recent/ticker-posts

माघ मेला प्रदर्शन क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा हेतु पिंक बूथ का उद्घाटन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
 
   प्रयागराज : माघ मेला क्षेत्र में थाना परेड के अंतर्गत परेड झूला क्षेत्र में महिलाओं व लड़कियों की समस्याओं के तत्परता से निदान एवं सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पिंक बूथ का उद्घाटन पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के द्वारा मौके पर एक छोटी बच्ची को देखकर बच्ची से ही  कराया गया। पिंक बूथ पर मेला अवधि में महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। मेला क्षेत्र में यदि किसी भी महिलाओं/लड़कियों को पुलिस की सहायता की आवश्यकता होगी तो तत्काल इस बूथ पर अपनी शिकायत रख सकेंगी। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक /प्रभारी माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS, पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर IPS, नोडल पुलिस अधिकारी श्रद्धा नरेंद्र पांडे IPS, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती  IPS, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर अभिनव त्यागी IPS, व अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित आदि अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments