रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : वर्तमान समय में एसएसपी माघ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ राजीव नारायण मिश्र सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी को शासन ने पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है। आप को बता दें कि डॉ० राजीव नारायण मिश्र 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी है। जिन्होंने पूर्व में राम जन्मभूमि अयोध्या में आतंकवादी हमला विफल करने में अहम भूमिका निभाई थी। जिससे राष्ट्रपति भारत द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ० राजीव नारायण मिश्र पूर्व में एसएसपी, एसटीएफ, एसपी कुशीनगर, एसपी, एटीएस, एसपी ट्राफिक नोएडा व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। भीड़ प्रबंध में दक्षता प्राप्त करने के कारण उत्तर प्रदेश शासन ने डॉ० राजीव नारायण मिश्र को लगातार चौथी बार माघ मेला प्रयागराज के पुलिस प्रबंधन की चुनौती पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आज राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रयागराज ने डॉ० राजीव नारायण मिश्र उत्तर प्रदेश शासन ने डीआईजी पद प्रोन्नति प्रदान करने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की। डॉ राजीव नारायण मिश्र डीआईजी ने माघ मेले पर अच्छा मीडिया कवरेज करने पर ईश्वर दीन साहू पत्रकार की खूब तारिफ व बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप बहुत अच्छा खबर लगातार कवरेज करते रहते है इसलिए आप बधाई के पात्र है। मौके पर जिलाध्यक्ष जाबिर अली, जिला मीडिया प्रभारी/प्रावक्ता ईश्वर दीन साहू, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, संयोजक सतीश अग्रवाल, इन्द्रजीत कुमार, सुधाकर सिंह पत्रकार व संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
0 Comments