Ticker

6/recent/ticker-posts

मकर संक्रांति पर असरफपुर पहलवान बाबा परती पर भक्तों को बांटा गया खिचड़ी...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जनपद के ब्लॉक भगवतपुर अंतगर्त ग्राम पंचायत असरफपुर में पहलवान के परती पर भक्तों के लिए खिचड़ी का हुआ आयोजन। मंदिर पुजारी राम जी साहू जी के अगुवाई में आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भक्तों के लिए खिचड़ी का प्रसाद ग्राहण कराया गया। जिसमें दूर दराज से आए भक्तों का मंदिर में लगा रहा तांता। भक्तों ने बाबा का पैर छूंकर लिए आर्शीवाद। आपको बता दें कि वैष्णो सेवा समिति अध्यक्ष ताराचंद्र साहू्, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष राम जी साहू, महामंत्री आनंद सिंह, मंत्री राम प्रकाश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संजय यादव अमन साहू आदि पदाधिकारियों के सहयोग से पहलवान बाबा परती पर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments