Ticker

6/recent/ticker-posts

कैम्प में सो रही स्पेन की पर्यटक युवती से गैंगरेप, पति को बंधक बनाकर 10 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम...

रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी 

झारखंड : प्रदेश के दुमका जिले में विदेशी पर्यटक युवती के साथ गैगरेप की वारदात हुई है लगभग 10 लोगों ने युवती को जंगल मे लगे टेंट मे हवस का शिकार बनाया है अपने पति के साथ युवती स्पेन से भारत घूमने आई थी स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी, वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी लेकिन रात करीब 12 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गयी, इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और पति को बंधक बनाकर मारपीट किया साथ ही युवती को भी मारपीट कर उसके साथ रेप किया, फिलहाल 3 युवक अरेस्ट हैं, बाकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है युवती को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, फिलहाल इस घटना ने देश के मुंह पर एक बार फिर से कई कोड दिया है अतिथि देवो भव: के कथन को कलंकित कर दिया है, अपने साथ हुई घटना की पूरी आप बीती विदेशी महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी करके बताई है, आगे की मिली जानकारी के अनुसार स्पेनिश महिला से सामूहिक बलात्कार मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को झारखंड के दुमका कोर्ट में पेश किया गया है, आरोपी राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू, सुखलाल हेम्ब्रम को दुमका कोर्ट में पेश किया गया है, आईपीसी की धारा 164 के तहत अदालत में पीड़िता के बयान भी दर्ज किए गए हैं ।
Jharkhand : Spain Women Rape

Post a Comment

0 Comments