रिपोर्ट-मनोज सोनी
कौशाम्बी : जनपद में जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सर्वाधिक बूथ वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, बतादें कि जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार राय ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विधानसभा मंझनपुर के अन्तर्गत सर्वाधिक बूथ वाले मतदान केंद्र-प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर प्रथम, करारी इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय करारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरब शरीरा, जिला पंचायत इंटर कॉलेज पश्चिम शरीरा तथा प्राथमिक विद्यालय टेवा का निरीक्षण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मंझनपुर श्री आकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर उपस्थित रहें ।
0 Comments