Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती पुलिस ने बकरी फार्म में हुई हत्या का किया खुलासा, हत्या में शामिल दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जनपद में थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 35/24 धारा 302 भा0द0वि0 में प्रकाश में आए अभियुक्त मोहम्मद इन्जमाम पुत्र मोहम्मद अस्तफा निवासी इब्राहिमपुर उमरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, मोहम्मद सादान पुत्र मोहम्मद बन्ने निवासी न्यू मार्केट शिवाला बम्हरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को दिनांक 3 मार्च 2024 को मुखबिर की सूचना पर झपिया तिराहा थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है बतादें कि दिनांक 23 फरवरी 2024 को थाना पूरामुफ्ती पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना स्थानीय के बम्हरौली चौकी क्षेत्र अन्तर्गत स्थित रेलवे स्टेशन के नजदीक बकरी फार्म हाउस में मृतक अरसलान पुत्र मोहम्मद यासिन निवासी बम्हरौली स्टेशन शिवाला थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र 20 वर्ष की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी है उक्त सूचना पर थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय में सुसंगत और कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई, इसी संबंध में मामले का सफल अनावरण करने के बाद पूरा मुक्ति पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजीत सिंह, थाना पूरामुफ्ती, उप  निरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, अतुल राय, प्रिन्स यादव, दीपक यादव थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments