रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में लोकसभा सामान्य चुनाव में एक व्यक्ति की लोकतांत्रिक महोत्सव के प्रति भाव को देखकर लोगों को अचरज हो गया। कौशाम्बी जिले में पांचवें चरण का चुनाव संपन्न कराया गया है इसी दौरान चायल तहसील अंतर्गत महगांव इंटर कालेज में बने पोलिंग बूथ पर एक ग्रामीण साष्टांग परिक्रमा करते हुए पोलिंग बूथ पर पहुंचा और अपना मतदान किया। ग्रामीण द्वारा साष्टांग परिक्रमा करते हुए पोलिंग बूत तक जाने का नजारा देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। परिक्रमा कर रहे व्यक्ति के परिजन सचिन यादव निवासी मलहरा महगांव ने बताया कि परिक्रमा कर रहे व्यक्ति उसके चाचा है जिसका नाम विनोद यादव है। लोकसभा 2024 के इलेक्शन में वह पहली बार मतदान कर रहा है इससे पहले उसका नाम वोटर लिस्ट की नामावली में नहीं आया करता था। जिससे उसने भगवान से मन्नत मानी थी कि अगर उसका नाम इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आ गया तो वह परिक्रमा करते हुए मतदान केंद्र तक जाएगा और मतदान करेगा। फिलहाल लोकतांत्रिक महोत्सव के प्रति ग्रामीण की आस्था देख लोग अचरज में पड़े हैं। लोगों का मानना हैं इसी प्रकार जागरूक बनकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर ना चाहिए ।
Loksabha election 2024 Kaushambi BJP MP MLA
0 Comments