Ticker

6/recent/ticker-posts

चारपाई पर लेट कर मतदान केंद्र पहुंचा घायल व्यक्ति, लोगों ने कहा जूनून अच्छा है...

रिपोर्ट-संदीप कुमार 

कौशाम्बी : लोकसभा सभा चुनाव में मतदान करने का लोगों की अंदर जुनून दिखाई पड़ने लगा है मतदाता अपना एक मत खराब नहीं करना चाहते थे। बूढ़े विकलांग बीमार व्यक्ति भी मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपना मतदान किया है। इसी तरह का एक मामला बराई बंधवा गांव का सामने आया है आपको बतादें कि बराई बंधवा गांव के लोग बड़े जोश के साथ वोट डाले गए हैं। 20 दिन पहले एक व्यक्ति का एक्सीडेंट में पैर फैक्चर हो गया था। उसके बाद भी वह चारपाई पर लेट कर मतदान केंद्र तक मतदान करने पहुंच गया। मतदाता बोला कि हम अखिलेश यादव से बहुत प्यार करते हैं इसलिए वोट किया है, वहीं लोगों ने उसकी चुनाव में इतनी दिलचस्पी देखकर कहा जूनून अच्छा है ।
#Loksabha election 2024 Loksabha seat Kaushambi MP MLA

Post a Comment

0 Comments