रिपोर्ट-मनोज सोनी
गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट पर विमानन विभाग में कार्यरत अमन सोनी की तत्परता, साइबर सेल की तकनीकी मदद और जाबांज उपनिरीक्षक शिवांशु सिंह की सूझबूझ से एक बाइक चोरी का मामला सुलझा लिया गया। मामले में चोर की गिरफ्तारी के साथ चोरी हुई अपाचे बाइक और उससे संबंधित कागजात भी बरामद कर लिए गए हैं। यह मामला कौशाम्बी जनपद के महमूदपुर मनौरी निवासी मनोज सोनी की बाइक चोरी से जुड़ा है। कुछ दिनों पहले उनकी अपाचे मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद गोरखपुर साइबर सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त प्रयास शुरू किए। जांच में जुटे उपनिरीक्षक शिवांशु सिंह ने तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी की सहायता से आरोपी तक पहुंच बना ली और उसे गिरफ्तार कर बाइक सहित कागजात बरामद कर लिए।
मोटरसाइकिल मिलने पर मनोज सोनी ने संतोष जाहिर करते हुए SI शिवांशु सिंह को पुरस्कार स्वरूप सम्मानित किया। पुलिस विभाग ने भी इस त्वरित और सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तकनीकी सहयोग और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की तत्परता अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है।
0 Comments