रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार
कौशाम्बी : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मर्दानपुर गांव निवासी कौशल्या देवी ने अपनी बेटी कल्पना के लिए न्याय की मांग करते हुए आईजी प्रयागराज से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी संदीपनघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत महगांव निवासी शिवकुमार पुत्र पप्पू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना करते रहे। कौशल्या देवी के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग बेटी को बंधक बनाकर रखते हैं, और जब मायके पक्ष के लोग मिलने जाते हैं तो उनके साथ भी मारपीट व गाली-गलौज की जाती है।
इससे पहले पीड़िता ने 22 नवंबर 2025 को संदीपनघाट थाना में तथा 27 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कौशांबी को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब आईजी से न्याय की गुहार लगाई गई है। कौशल्या देवी ने कहा कि उनकी बेटी कल्पना लगातार अत्याचार झेल रही है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
0 Comments