रिपोर्ट : ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी तहसील चायल के अंतगर्त मनौरी स्थित मदर टेरेसा कांवेन्ट में 71वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से हुआ संपन्न। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष कौशाम्बी विश्व पत्रकार महासंघ प्रदीप कुशवाहा जी झंडा रोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विश्व पत्रकार महासंघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह जी रहे उपस्थित। स्कूल के परिसर में रंगारंग कार्यक्रम व बच्चों ने देश भक्ति गीत, लोक गीत, चुटकुला, हिन्दी एवं इंग्लिश में बच्चों ने बहुत ही सुंदर स्पीच प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को विश्व पत्रकार महासंघ जिलाध्यक्ष कौशाम्बी प्रदीप कुशवाहा एवं विश्व पत्रकार महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह जी ने पलक, अजीमा, शेजल, नैतिक, रितिका, अंश केशरवानी, हर्षिल कौशल, तानिया, आयूशी, अस्मित, आदि बच्चों को गिफ्ट उपहार देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विश्व पत्रकार महासंघ जिला उपाध्यक्ष कौशाम्बी राकेश गुप्ता, संगठन मंत्री राकेश केशरवानी, चायल मण्डल महामंत्री ईश्वर दीन साहू, अलोक यादव, सूरज गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे। साथ में स्कूल प्रबंधक- मनोज सोनी, प्रधानाचार्या- अंजू वर्मा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिसमें स्कूल स्टाफ- वंदना वर्मा, शेफाली केशरवानी, सीमा केशरवानी, ज्योति केशरवानी, हुदा, सबीहा, पवन, संतोष स्वर्णकार, दीपा, प्रमिला यादव सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 Comments