ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 25 जनवरी 2020 को सामान्य जन को मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस को पूरे जनपद में भव्य रूप से मनाया गया।इस दौरान बूथ स्तर से लेकर ब्लाक, तहसील, परिषदीय विद्यालय/इण्टर काॅलेज/महाविद्यालय, समस्त सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा मतदाता शपथ दिलायी गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने शहर के डाॅक बंगला प्रांगण में जी0आई0सी0, जी0जी0आई0सी0, डी0ए0वी0, नेहरू इंटर काॅलेज, सांई इण्टर काॅलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, श्री दुर्गा संस्कृृत महाविद्यालय, वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय आदि विद्यालयों के एकत्रित हुए लगभग दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को भारत की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली एवं मताधिकार के प्रति जागरूक किया तथा मतदाता शपथ दिलायी।तदोपरांत उन्होनें इसी प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाई तथा रैली का नेतृृत्व करते हुए प्राइवेट बस स्टैण्ड-तहसील चैराहा-मदीना मस्जिद-पठा रोड होते हुए वीर भूमि महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता समारोह में पहुंचे।जहाँ उन्होनें जनपद के मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दिन ही सन 1950 में भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था, इसलिए यह राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होनें बताया कि लोकतंत्र में मतदान के द्वारा ही सरकार का गठन होता है, जिसमें मताधिकार का प्रयोग कर आप सब लोग लोकतंत्र में राजनैतिक सहभागिता के जरिए अपनी सहमति एवं असहमति प्रकट करते हैं।उन्होनें कहा कि लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सर्वप्रथम मतदाता बनना जरूरी है, इसलिए जिन लोगों का अभी तक वोटर कार्ड नहीं बना है तथा 01 जनवरी 2020 को जो युवा 18 वर्ष के होने जा रहे हैं, वे सभी लोग अपने वोटर कार्ड बनवा लें।इस समय सभी बूथों एवं तहसील स्तर पर वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।उन्होनें ये भी कहा कि जागरूक लोग एन0वी0एस0पी0 पोर्टल के माध्यम से भी आॅनलाइन वोटर कार्ड बनवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं।इस दौरान उन्होनें मतदाताओं से आवाहन किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर करें तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें। कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी न्यायिक पूनम निगम की अनुवाई में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलायी गयी।जहाँ आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश सूबेदार यादव ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह व्यक्ति अपने स्वास्थ्य, शिक्षा, लाभकारी योजनाओं आदि के लिए जागरूक हैं, उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने के कर्तव्य एवं मताधिकार के प्रति विशेष रूप से जागरूक होने की आवश्यकता है।उन्होनें कहा कि इस अधिकार से लोगों की आवाज बुलन्द होती है, जो हमारे कानून बनाने वालों को सुनाई देती है।उन्होनें कहा कि चुनाव का अधिकार एक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, जहां एक व्यक्ति और एक मत का सिद्धान्त काम करता है। रैली एवं महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता समारोह में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर0एस0वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एस0पी0सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी एम0पी0सिंह, सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव, प्राचार्य वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय सुशील बाबू, सहित दाऊ तिवारी, शिवकुमार गोस्वामी, जगदीश पाठक, आदित्यमणि शर्मा, मालती विश्वकर्मा, सरगम खरे आदि सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद रहे।
0 Comments