Ticker

6/recent/ticker-posts

तेरामील स्थित गंगा वैली पब्लिक इंटर कालेज में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस...

रिपोर्ट : ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी के तेरामील, सैय्यद सरावां स्थित गंगा वैली पब्लिक इंटर कालेज के परिसर में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें देश के अनेकों प्रकार के  सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के होनहार छात्र छात्राओं में ज्योतिका, ईषा, प्रतिमा, सुधांशु, दिवेश ने देशभक्ति पर कार्यक्रम करके मौजूद दर्शकों का भाव विभोर कर दिया। इन कार्यकर्मा को सफल बनाने में डांस टीचर श्रीमती कुसुम द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

 इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद असलम,  सह-प्रबंधक सबलू, प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह, प्रज्वल गुप्ता, विकास कुमार, अब्दुल अहद, सहमीना खातून, कुमारी नेहा, सना पवीन, अरूण कुमार दुबे, शांति भूषण मिश्रा सूरज गुप्ता जी के साथ-साथ समस्त बच्चों के अभिभावकगण बड़े संख्या में मौजूद रहे।





Post a Comment

0 Comments