ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी ने गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग की है पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी ने इस संबंध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर के पार्टी कार्यालय में एक बैठक किया, इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेम चन्द्र केसरवानी ने कहा कि अपने पुरे जनपद में गन्ना का उत्पादन बहुत होता है, परंतु सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है कि यहां एक भी गन्ना क्रय केंद्र नहीं हैं जिसके चलते कौशांबी के गन्ना उत्पादक किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है । पार्टी नेताओ ने कहा कि जनपद कौशांबी के सिराथू, मंझनपुर, सरसवां ब्लॉक में हजारों बीघा गन्ना का उत्पादन होता है और गन्ना क्रय केंद्र नहीं होने से जनपद का किसान औने पौने दामों पर गन्ना बिक्री को मजबूर होता है, गुड़ बनाकर किसी तरह गन्ना का उपयोग करते हैं या चोरी छुपे पड़ोसी जनपदों में गन्ना बिक्री करने को विवश होते हैं अब चूंकि कौशाम्बी जैसे पिछड़े जिले में रोजगार के न्यूनतम साधन हैं यहां कृषि या मजदूरी ही बहुतायत लोगों के जीवकोपार्जन का मूल साधन है, उस पर भी गन्ना किसानों के लिए जिले में एक भी गन्ना क्रय केंद्र नहीं होने के कारण गन्ना उत्पादक किसानों का बहुत बुरा हाल होता है और गन्ना उत्पादक किसान साल दर साल गन्ना की खेती करना छोड़ रहे हैं नेताओ ने कहा कि कौशांबी का गन्ना बहुत उच्च कोटि का होता है जिसकी चीनी मिलों को बहुत जरूरत पड़ती है परन्तु सरकारी तंत्र की उदासीनता और जनपद के जन प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन की किसान विरोधी नीति के चलते कौशांबी का गन्ना किसान खून के आंसू रोने को मजबूर है । वक्ताओं ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी द्वारा कौशाम्बी जनपद में विगत दो तीन सालों से गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की जा रही है, परन्तु सरकारी तंत्र इस मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है, इस सम्बन्ध में आगे कहा गया कि जल्द ही इस मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन भेजा जाएगा और यह मांग की जाएगी कि कौशांबी जनपद में गन्ना क्रय केंद्र खोला जाय ताकि गन्ना उत्पादक किसानों का शोषण रुक सके और उनका आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके, कार्यालय में आयोजित बैठक में अखिलेश विश्वकर्मा, फूलचंद्र लोधी, दीपक वर्मा, सूर्य प्रकाश, राम किंकर महाराज, सुनील सरोज, लवकुश प्रजापति, वेद प्रकाश यादव, विपिन कुमार द्विवेदी, अवधेश कुमार सिंह, मोहम्मद शाहरुख सिद्दीकी समेत तमाम कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।
0 Comments