Ticker

6/recent/ticker-posts

बिनौरापुर में प्रसिद्ध देव स्थान नादई बाबा के दर्शन को लोग कीचड़ युक्त रास्ते से निकलने पर हुए मजबूर..…

रिपोर्ट-अरुण द्विवेदी


जालौन : जनपद में कोटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बिनौरा पुर में प्रसिद्ध देव स्थान नादई बाबा के दर्शन करने लोग कीचड़ युक्त रास्ते से निकलने के लिए बाध्य हैं जिनके नाम पर ही इस गांव को जाना जाता हो और जिनके नाम पर यहां प्रसिद्ध मेला लगता हो वह स्थान इतने दुर्गंध युक्त रास्ते से लबालब है कि लोग यहां पर आने से भी कतराने लगे हैं जब गांव के प्रधान जी से इस बारे में चर्चा की तो उनके वचन थे कि हमारे पास बजट नहीं है तो हम क्या करें बताते चलें कि मंदिर के गेट और आरसीसी के बीच में केवल 200 फुट का ही फैसला बचा है जो कि प्रधान जी के बजट में नहीं था जब इस के बारे में मंदिर के महंत शिवशक्ति से पूछा तो उनका जवाब था कि 23 सालों से इस रूट की ऐसी ही स्थिति है कई प्रधान आए और कई बदल गए लेकिन यह रोड जहां का तहां है, बताते चलें मंदिर के ठीक बगल में जच्चा बच्चा केंद्र है जिसमें कभी ना कोई डॉक्टर या नर्स आती है और जब कोई केस आता है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, कई कई फोन नर्स को लगाने पड़ते हैं तब तक मरीज जिंदगी और मौत की लड़ाई तक लड़ जाता है बिनौरापुर के कई ग्रामीणों ने इस ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश की है, इस दौरान बबलू कुशवाहा, जगजीवन, ठाकुर दीन राम लखन, अशोक कुशवाहा ओम नारायण खरे, राहुल आदि लोग मौजूद रहे ।


Post a Comment

0 Comments