Ticker

6/recent/ticker-posts

एडीएम के आदेश के बाद भी पालिका प्रशासन नहीं दे रहा सूचना....

 ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में नगर पालिका परिषद चरखारी आजकल विवादों का अड्डा बनती चली जा रही है, यहां से मांगी गई जानकारियां पालिका परिषद या तो भ्रामक दे देती है अथवा चाही गई सूचनाओं पर मौन होकर रह जाती है, नगर पालिका के सूचना अधिकारी अधिसाशी अधिकारी जिलाधिकारी के आदेश को भी तवज्जो नहीं देते और उन पर कोई कार्यवाही न होने से सूचना मांगने वाले प्रमोद कुमार अग्रवाल सदर बाजार चरखारी ने 13/10 /2020 को मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सूचना दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने सुबे के मुखिया को पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद से सूचना दिलाए जाने की मांग की है। वहीं कार्यालय जिलाधिकारी दिनांक 14 जुलाई 2020 को पालिका परिषद के सूचना अधिकारी को चाही गई सूचना का पत्र भेजते हुए आदेशित किया था कि, चाही गई सूचना है नियमानुसार उपलब्ध कराते हुए त्वरित कार्यवाही से कार्यालय को शासन में अवगत कराना सुनिश्चित करें, परंतु 14 जुलाई 2020 से आज तक प्रमोद कुमार अग्रवाल को पालिका परिषद ने कोई सूचना नहीं दी, जिस पर प्रमोद कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर जन सूचना अधिकारी नगर पालिका परिषद चरखारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है एवं सूचना उपलब्ध कराए जाने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments