Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशाम्बी के एसएसए इंटर कालेज के पास प्रदेश परिवहन निगम की बस डिवाइडर से टकराई.....

रिपोर्ट - राजकुमार

 कौशाम्बी : जनपद में थाना कोखराज के अंतर्गत टेढ़ी मोड़ सहजादपुर एसएसए इंटर कॉलेज के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की किदवई नगर डिपो की बस UP 78FN7379 बस को लेकर चालक सत्य प्रकाश पुत्र विजय कुमार परिचालक शिवनाथ पुत्र त्रिलोकी  प्रयागराज की ओर से कानपुर के लिए जा रही थी, बस में सावरिया भरी थी । अचानक यह बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई बस में लगभग 30 से 35 मुसाफिर बस में लुढ़कने लगे और सीट बॉडी से टकरा गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार मुसाफिरों को दूसरी बस की व्यवस्था करके उनको रवाना किया गया ।

Post a Comment

0 Comments