Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना संक्रमण, हेपेटाइटिस ए और स्वाइन फ्लू से होगा बचाव, हाथ धोने से पास नहीं आएंगी बीमारियां- मुख्य चिकित्साधिकारी...

 ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में 15 अक्टूबर 2020 को हाथ धोने का सेहत से सीधा संबंध है। हाथों की सफाई करने में जो समय लगता है, वह कई बीमारियों से बचा जा सकता है, कोरोना काल में हाथों की सफाई कोविड-19 से बचने का कारगर हथियार है, इसके अलावा दिमागी बुखार, इन्फलूएंजा, स्वाइन फ्लू, हेपेटाइटिस ए से भी बचाव होता है। यह बातें ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने कहीं, उन्होंने कहा कि हाथ धोना स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का ही एक हिस्सा है। हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखना चाहिए, हाथ धोने के लिए हर बार साबुन और पानी का प्रयोग करें, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि बड़ों की तुलना में बच्चे धूल में ज्यादा खेलते हैं उनके हाथों में कीटाणु ज्यादा पाए जाते हैं लिहाजा उनके हाथों की सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है किसी संक्रामक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति से हाथ मिलाने के बाद कोई भी वस्तु न खाएं। उन्होंने कहा कि आशाओं को भी इसकी ट्रेनिंग दी गई है ताकि वे महिलाओं को सफाई के प्रति जागरूक करती रहें, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, बजरिया में जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डीसीक्यूए डॉक्टर दिवाकर प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों हाथों को करीब 20 सेकेंड तक अच्छे से धोएं। हथेलियों के साथ हाथ के पिछले भाग, उंगलियों के बीच में और नाखूनों को भी रगड़े। इसके बाद पानी से अच्छी तरह से धोएं। शहरी स्वास्थ्य समन्वयक मनोज कुमार लाल ने भी जरूरी टिप्स दिए। इस मौके पर फिरोज अहमद, एएनएम सीमा चैरसिया, कमला देवी, शांती देवी, द्रोपती यादव, लक्ष्मी महिला आरोग्य समिति अध्यक्ष शिव देवी तथा सदस्य सुनीता ने हैंडवाश का डेमो करके दिखया, खुशी महिला आरोग्य समिति अध्यक्ष ज्ञानवती, सदस्य गायत्री, पुष्पा, ज्ञान कुंवर, मिथलेश, आशा मालती देवी, अनीता चैरसिया, वंदना, राधा इत्यादि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments