रिपोर्ट-संजीव तिवारी
झांसी : जनपद में मऊरानीपुर के प्रधानमंत्री आवास में भारी धांधली देखने को मिल रही है इसी को लेकर एक शिकायती पत्र लालजी तिवारी ने जिलाधिकारी को भेजा कर बताया कि जिस महिला के नाम आवास स्वीकृत कराया गया वह शहरी आवास वार्ड नंबर 2 जो नगर पालिका के अन्तर्गत है लेकिन उसका आवास ग्रामीण क्षेत्र में मेरी भूमि धरी जमीन जिसमे मन्दिर है, जानकारी के अनुसार प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मुहल्ला शिवगंज में रहने वाले क्रांति पत्नी चितू ने आवास योजना के तहत फॉर्म भर दिया था लेकिन उसके पास पूर्व में पक्का मकान होने की वजह से आवास निरस्त हो रहा था, लेकिन नगर पालिका पार्षद व सम्बन्धित जेई की मिली भगत से उसका आवास ग्रामीण क्षेत्र में मेरी जमीन पर आवास बनवा दिया गया जबकी जमीन मेरे परिवार के नाम हे जिसमे मन्दिर बना हुआ है उक्त शहरी आवास मेरे मन्दिर की जमीन पर बन गया जो मऊ मोजा दुनय में हे जिसका नंबर 940,941,942,944 जमीन भूमि धरी नंबर हे जिसकी शिकायत मेरे द्वारा तहसील दिवस व सम्बन्धित अधिकारियों से की गई लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी उक्त आवास की न जांच करने आया न ही मुझे न्याय मिला आखिर प्रधान मंत्री आवास योजना में इतनी धांधली चल रही है शहर का आवास ग्रामीण क्षेत्र में पास करा दिया जबकि जिसके नाम आवास हे वहा उसके नाम जमीन भी नहीं है पत्र में जांच कर दोषी पार्षद व जेई के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है ।
0 Comments