Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरीपुर ग्राम पंचायत में शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारी कर रहे जांच के नाम पर दिखावा, विकास कार्यों में हुई जमकर धांधली.....

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में विकास खण्ड सरसवां के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोरीपुर में ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में जमकर धांधली की गई है, पूरी ग्राम पंचायत में कहीं भी कोई विकास का कार्य दिखाई नहीं पड़ रहा है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ब्लॉक स्तर से लेकर जिला अधिकारी तक कई बार किया है लेकिन जांच और कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति ही की गई है, आलम यह है कि अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है, ग्राम पंचायत के रहने वाले दशरथ सिंह का कहना है कि उन्होंने कई बार सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जिला अधिकारी से इस बात की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जो भी अधिकारी उनके निर्देश पर ग्राम पंचायत में जांच करने जाता है वह शिकायतकर्ता ने बात न करके ग्राम प्रधान के घर पर बैठता है, वहीं से सांठगांठ करके वापस चला जाता है, दशरथ सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में बनवाए गए शौचालय ध्वस्त हो चुके हैं नाली, खड़ंजा पूरी तरह से बेकार और चोक हो चुकी हैं, इन सभी पर ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया कार गुणवत्ता विहीन था जिस कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है, ग्राम पंचायत में पात्रों को छोड़कर पात्रों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है, अधिकतर ग्राम पंचायत के मद में कराए गए कार्यों की कोई रूपरेखा नजर नहीं आती है वही दस्तावेजों में कार्य दिखाकर सरकारी खाते से धन राशि निकाल ली गई है, सोमवार को जिला अधिकारी से शिकायत करते हुए दशरथ सिंह में किसी अन्य उच्चाधिकारी से ग्राम पंचायत में कराए गए गुणवत्ता विहीन विकास कार्यों की जांच कराए जाने की मांग किया है उसका कहना है कि अगर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच कराई गई, तो ग्राम प्रधान, सचिव समेत विकास खण्ड के अन्य जिम्मेदारों पर गाज गिरनी तय हैं, इसीलिए उच्च अधिकारी ग्राम पंचायत में जांच करने आने से कतरा रहे क्योंकि कहीं न कहीं उन्हें भी प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा कमीशन पहुंचाया गया है ।

Post a Comment

0 Comments