Ticker

6/recent/ticker-posts

साली के इस्क में पति ने ही कर डाली पत्नी और बेटी की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा.....

 ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली के सिराथू में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात हुई थी, मां-बेटी की नृशंस तरीके से हत्या की गई थी, इस खौफनाक घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, पति ने साली की मोहब्बत में पत्नी और बेटी की हत्या की थी वारदात को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया गया था पुलिस ने आरोपी पति और उसकी साली को गिरफ्तार कर आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया है, पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है ।
आपको बता दें कि एसपी अभिनंदन ने बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि महेवाघाट कोतवाली के कुम्हियांवा गांव के अजय साहू ने दस साल पहले मूरतगंज के बिराहीबाद गांव की सरिता देवी 30 के साथ दस साल पहले प्रेम विवाह किया था, कुछ दिन घर में रहने के बाद वह सिराथू में विधायक शीतला प्रसाद पटेल के आवास के बगल में रहने लगा था, जहां पत्नी सरिता ने तनु को जन्म दिया, इसके बाद दोनों हंसी-खुशी से रहने लगे, कुछ दिन पहले अजय का साली कविता से प्रेम हो गया, कविता एक साल से मायके में रहती थी, साली से संबधों की जानकारी सरिता को हुई तो वह विरोध करने लगी, साली के प्यार में अजय बौखलाया हुआ था, उसने साली से बातचीत करने के लिए एक अलग से मोबाइल ले रखा था, अजय व कविता की राह में सरिता रोड़ा बन रही थी इस पर अजय और कविता ने दोनों को रास्ते से हटाने की तैयारी बना ली, सुनियोजित तरीके से मंगलवार की सुबह करीब छह बजे अजय साहू ने पत्नी सरिता का चाकू से गला रेत दिया, इसके बाद ताबड़तोड़ चार-पांच प्रहार चाकू से शरीर में किया, इसके बाद बेरहम अजय ने आठ साल की मासूम बेटी तनु की गला घोंटकर हत्या कर दिया, इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद अजय ने बड़े इत्मिनान के साथ घर से करीब नौ बजे निकला, वह प्रयागराज के शाहगंज गया, वहां से इलेक्ट्रानिक सामान खरीदा, इस दौरान वह अन्य कई जगह शाम करीब छह बजे वह प्रयागराज से वापस आया, सिराथू में आने के बाद उसने दो-तीन जगह से सामान खरीदा, इसके बाद घर आते ही शोर मचाया कि उसकी पत्नी और बेटी की हत्या हो गई है, दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मोबाइल काल डिटेल के आधार पर अजय साहू से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया, इसके बाद कविता से पूछताछ की गई, अजय साहू की निशांदेही पर पुलिस ने आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया, साथ ही पुलिस ने आरोपी अजय साहू एवं उसकी साली कविता का चालान कर दिया है ।

Post a Comment

0 Comments