Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू में घर के अंदर हुई मां बेटी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी....

रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू में विधायक के घर से कुछ ही दूरी पर डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है, जहां 28 वर्ष कि महिला और 7 वर्ष कि उसकी बेटी की निर्मम हत्या शाम 7 बजे लगभग की गई है, महिला के पति के घर में आने पर पता चला कि वह प्रयागराज गया था, उसकी ना मौजूदगी में बदमाश द्वारा यह घटना कारित की गई है, महिला का पति डीजे का करोबारी है पति इसी सिलसिले शहर गया था, जब वह प्रयागराज से लौटा तो देखा घर का दरवाजा खुला था, पति को कुछ अनहोनी की शंका हुई तो वह तुरंत घर के अंदर गया, जिसके बाद अंदर का नजारा देख करवा अचंभित रह गया, पत्नी और पुत्री की लाश देखकर चीखने चिल्लाने लगा, शोरगुल सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, वही डबल मर्डर की सूचना पाकर जनपद के कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जानकारी लिया है ।

Post a Comment

1 Comments