Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती ग्राम पंचायत भवन में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई संपन्न, मुख्य अतिथि डॉक्टर नीता सिंह को महिला उपाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया...

रिपोर्ट- कृष्णा साहू


प्रयागराज : आज जनपद के पूरामुफ्ती पंचायत भवन में  भाजपा महिला मोर्चा की अहम बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी के धर्मपत्नी डॉक्टर नीता सिंह हुई उपस्थित। इस बैठक में डॉ नीता सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए, उनके स्वभिमान को आगे बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर करने व स्वयं को आगे बढ़ाने के तथा बैंक से अधिक से अधिक लोन लेने के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिसमें 200 महिलाओं को सिलाई की ट्रेनिंग  देने की भी बात बताई गई। उन सभी महिलाओं को सिलाई मशीन के साथ-साथ टूलकिट भी दिया जाएगा। डॉक्टर नीता सिंह ने नारा दिया कि, "भाजपा लाओ, महिलाओं का सम्मान बढ़ाओ" "हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं हैं" महत्वपूर्ण नारा दिया। जिससे सभी महिलाओं ने जमकर डॉ नीति सिंह के साथ-साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिए भी कहीं। इस बैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, काजल पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, चन्द्रवती, अनीता, कीर्ति रानी, दीपा केशरवानी, सुधा जोशी, रीता साहू, हिमकन्या श्रीवास्तव, निभा सिन्हा, रामलोचन साहू आदि मंडल के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments