Ticker

6/recent/ticker-posts

संगम तट पर नदी महोत्सव का हुआ कार्यक्रम, छात्राओं ने सैण्ड आर्ट का किया प्रदर्शन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जनपद प्रयागराज में संगम तट पर नदी महोत्सव 2021 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री संजय अवस्थी संयुक्त सचिव जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय सचिव गंगा मिशन  भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में थे। उनके अतिरिक्त कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक प्रयागराज श्री रविंद्र वन संरक्षक प्रयागराज, श्री बिहार अहिरवार प्रभागीय निदेशक श्री रमेश चंद्र उपप्रभार वनाधिकार प्रयागराज, श्री संजय शर्मा प्रो. एन.बी.सी सिंह वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष, इलाहाबाद विश्वविद्यालय डॉक्टर डी.एन.झा. निदेशक शिवपुरी,  श्री राजेश शर्मा सदस्य गंगा समिति, डॉक्टर सीताराम टैगोर राज्य स्वच्छता गंगा मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ, डॉक्टर सुनील सिंह एन. एन. सी.जी.नई दिल्ली, श्री अथर्वराज एन.एम.सी.जी. नई दिल्ली, कु० आयशा सिंह नेहरू युवा केंद्र, श्री उपाध्याय वन्य जीव संस्थान, गंगा टास्क फोर्स के कर्नल सेठ के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गंगा टास्क के फोर्स के जवानों गंगा प्रभारियों नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता वह आम जनमानस ने भाग लिया। कार्यक्रम में गंगा की स्वच्छता एवं श्रमदान गंगा स्वच्छता की शपथ सेंड हॉट कला का प्रदर्शन हुआ। गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त के अतिरिक्त लेटे हनुमान मंदिर के परिसर में संयुक्त सचिव द्वारा पौधरोपण का कार्य भी किया गया। संयुक्त सचिव व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नदी महोत्सव के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी का आहवाहन किया कि, नदियों व विभिन्न ने जल स्रोतों का एक संसाधन के रूप में विवेक से इस तरह इस्तेमाल किया जाए कि, नदियों में गंदगी ना हो ना ही इसकी जावे विविधता प्रभावित हो ना ही जल जीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि गंगा नदी के अतिरिक्त 10 अन्य नदियों के संरक्षण संवर्धन का कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभाओं को नमामि गंगे का लोगो लगा हुआ टी शर्ट व कैंप का वितरण किया गया। कार्यक्रम में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कला के छात्रों द्वारा गंगा की जैव विविधता को दर्शाने वाले जल जीवों का सैण्ड आर्ट से प्रदशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments