रिपोर्ट- जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में जिला अपराध निरोधक समिति के लगभग 500 से अधिक वॉलंटियर्स ने तिरंगा बाइक रैली निकली। रैली को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज मंडल के कार्यालय के सामने ए एस पी सिविल लाइन अभिषेक भारती आई पी एस एवम् संस्था के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिला अपराध निरोधक समिति की रैली पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से म्योहल, काचहरी, यूनिवर्सिटी, बालसन चौराहा, मेडिकल चौराहा, सिविल लाइन, पत्थर गिरजाघर होते हुए वापस सुभाष चौराहा पर नेता जी सुभाष बोस की प्रतिमा के सामने समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया ।उनके साथ समिति के गंगापार और यमुना पर एवम् नगर क्षेत्र के पदाधिकारी और स्वेमसेवक अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर शामिल हुए।विधायक सलाहकार श्री लक्ष्मी कांत मिश्रा,यातायात प्रभारी कुलदीप ,संगठन सचिव सतीश चन्द्र मिश्रा,दिग्विजय सिंह,सचिव यमुनापार शोयब आलम ,प्रशांत सिंह, आयुष जायसवाल,रामसजीवन, विपिन कुमार, शिवा त्रिपाठी,प्रियंका पाराशर एवम मधु जितेंद्र प्रमुख रूप से रैली में शामिल हुए। रैली के समापन पर संस्था के उपाध्यक्ष पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा ने समिति के सभी स्वमसेवको को देश भक्ति का जज्बा दिखाने के लिए शाबाशी दी और कहा कि हमें अपने देश की आन बान और शान के लिए कुछ भी करना पड़े उससे हमे पीछे नहीं हटना चाहिए।उन्होंने बताया कि कल 12-30 बजे दिन से गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ हीरा वाटिका से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और मा.प्रधान मंत्री जी के आव्हान के साथ खड़े होकर देश प्रेम का परिचय दिया जाएगा। अंत में रैली भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारो के साथ समाप्त हो गई।
0 Comments