Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली, झुलसकर एक भैंस की हुई मौत, बाल बाल बचे लोग...

रिपोर्ट-उमेश चंद्र 

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेमऊ गांव में बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस एक मौत हो गई है जबकि वहां रहे अन्य लोग बाल बाल बच गए, बतादें कि घटना कोखराज थाना क्षेत्र के चक माहपुर पांडेयमऊ गांव की है जहां रमेश साहू की दुधारू भैंस महुवा के पेड़ के नीचे बंधी हुई थी बारिश के बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली कड़की और पेड़ के पास गिर गई, उसी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस ले मौत हो गई है जबकि वहां आस पास में खड़े लोग बाल बाल बच गए, इस दैवीय दुर्घटना के कारण दुधारू भैंस की मौत से पशुपालक को हजारों का नुकसान हो गया है ।

Post a Comment

0 Comments