रिपोर्ट-मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया है जिसके चलते आत्महत्या की कहानी बताई जा रही है घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है बताया जा रहा है कि मृतक अपने दादा की मिट्टी देने गया था इसी बीच कुछ लोगों से विवाद हो गया था जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा, उसकी लाश फंदे पर दीवार के सहारे लटकी पाई गई है आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद हत्यारों ने लाश को दीवार के सहारे खड़ा कर दिया है, मिली जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी लाल चन्द्र सरोज उम्र 46 वर्ष पुत्र छेदी लाल गाँव के ही एक व्यक्ति के साथ एक दिन पहले अपने ही दादा के अंतिम संस्कार में मिट्टी देने गया था इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था बताते हैं उसके साथ मारपीट किया गया था उसके बाद उसी रात में लाल चंद्र की आत्महत्या की खबर फैल गई, लाश दीवार के सहारे खड़ी पाई गई हैं फिर यह कैसे आत्महत्या है, आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की हत्या करने के बाद लाश को दीवाल के सहारे हत्यारों ने खड़ा कर दिया है, मृतक के शव को देख कर नही लगता कि यह आत्महत्या हैं जबकि परिजन भी इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह किस प्रकार की आत्महत्या हैं जो केवल दीवाल का सहारा लेकर लाश टिकी हुई है अधेड़ की मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, वही इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, ग्रामीणों में दबी जुबान से इस मौत से तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या या आत्महत्या हैं ।
0 Comments