रिपोर्ट-राजकुमार
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में सब्दरगंज गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर के अंदर ज़हर खाकर आत्महत्या कर लिया, जैसे ही युवक के ज़हर खाने की बात परिजनों को पता चली वह दौड़कर कमरे की तरफ भागे लेकिन उससे पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी, मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में सब्दरगंज गांव में अजय 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोती लाल ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर के अंदर ज़हर का सेवन करके आत्महत्या कर लिया, जिसके बाद उसके परिजनों में मातम का माहौल छा गया है युवक के आत्महत्या करने से सभी लोग सुब्ध है, ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक ने ग्राम पंचायत के कई लोगों से काफी कर्ज ले रखा था और उन्हीं की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने मौत को गले लगा लिया, वहीं युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है ।
0 Comments