ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे में अमरूद के बाग में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है, युवक के दोनों पैर जमीन पर पूरी तरह से टिके हुए हैं परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाये जाने का आरोप लगाया है, बतादें कि युवक लखनऊ में रहकर मिस्त्री का काम करता था 26 जून की रात्रि में 11 लखनऊ से वह वापस घर आया था और 27 जून को 11 बजे दिन में घर से बाइक लेकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा, परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली थी, 28 जून की सुबह गांव वालों ने देखा कि अमरूद के बाग में रस्सी के सहारे एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ है दोनों पैर जमीन पर टिके हुए हैं मामले की सूचना जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, मामले की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से बांधने का आरोप लगाया है, मिली के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा के गाँधी नगर निवासी गोविंद कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र अलगू लखनऊ में रहकर मिस्त्री का काम करते था वह 26 जून की रात्रि अपने गांव वापस लौटे था और 27 जून को 11 बजे सुबह बाइक लेकर घर से निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा, वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका, 28 जून की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे तो देखा कि अमरूद के बाग में पेड़ से एक शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है जिसके दोनों पैर जमीन पर पूरी तरह से टिके हुए हैं मामले की सूचना लोगों ने अलगू के परिवार को दिया ।
लाश पेड़ से बंधी होने की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, 2 वर्ष पहले अलगू की शादी राजकुमारी के साथ हुई थी पति की मौत की जानकारी मिलते ही अपने 2 माह के बेटे सूरज के साथ राजकुमारी भी घटनास्थल पर पहुंच गयी, मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई सूचना पुलिस को दी गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, परिजनों ने हत्या कर लाश को पेड़ से बांधने का आरोप लगाया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है ।
0 Comments