Ticker

6/recent/ticker-posts

संसदीय कार्य मंत्री 30 जनवरी को संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे...

 रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी

दिल्ली : संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी संसद का अधिवेशन शुरू होने से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे, यह सर्वदलीय बैठक कल, यानी 30 जनवरी, 2024 को पूर्वाह्न 11:30 बजे संसद पुस्तकालय भवन, नई दिल्ली में होगी, संसद का अधिवेशन 31 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अधीन यह अधिवेशन 9 फरवरी, 2024 को समाप्त हो सकता है, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

Post a Comment

0 Comments