रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलाक मोहिउद्दीन पुर में खेत में पानी को लेकर कहा सुनी के चलते दलित युवक को दबंगों ने जाति सूचक भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लात घुसा और बेल्ट से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया, मिली जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के ग्राम मलाक मोहिद्दीनपुर की रहने वाली सीता देवी ने संदीपन घाट थाना प्रभारी को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति ऐसु जब खेत में पानी लगाने गया तो खेत के पानी के लगाने के विवाद के चलते कहा सुनी गांव के ही फूके यादव पुत्र सुरेमन यादव, छोटू पुत्र फूके से हो गई, इतनी से बात को लेकर उक्त लोगों ने सीता देवी के पति को जाति सूचक गाली गलौज देते हुए लात घुसा और बेल्ट से बुरी तरह से पीट दिया, जिससे सीता देवी के शरीर में कई जगह गम्भीर चोटे आई है, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं और पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है ।
0 Comments