Ticker

6/recent/ticker-posts

मदर टेरेसा स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस, बच्चों को बताई गई संविधान की बाते...

रिपोर्ट-राजकुमार 

कौशाम्बी  : जनपद में चारों तरफ गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली है ग्राम पंचायत, निजी विद्यालयों, सरकारी विद्यालयों, अर्ध सरकारी विद्यालयों निजी संस्थानों गली नुक्कड़ तक में लोग देशभक्ति से ओत प्रोत दिखे है शुक्रवार को चायल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस दौरान चौराहा नुक्कड़ एवं दुकानों पर देशभक्ति के गीत बजते रहे तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान गाकर लोगों द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया है, इसी क्रम में मनौरी महमूदपुर में स्थित मदर टेरेसा कांवेंट स्कूल परिसर में ने तिरंग झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई, स्कूल संचालक ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बधाई देते हुए देश की जनता के हित में किए जा रहे कार्यों पर सजग रहने को कहा है वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह ने कहा कि पूरे देश में गणतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है हम सब यहां गणतंत्र दिवस का महोत्सव और जश्न मनाने के लिए प्रस्तुत हुए हैं यह दिन हर भारतीय को गौरवान्वित करता है 15 अगस्त 1947 को देश तो आजाद हो गया था किंतु शासन व्यवस्था चलाने के लिए संविधान नही था ऐसे में तब संविधान सभा का गठन किया गया था और संविधान बनाया गया, इस संविधान को देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था तभी से हम भारतीय गणतंत्र दिवस मनाते हैं इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी, राजकुमार समेत स्कूल की समस्त शिक्षाएं शिक्षक मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments