रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : आज आवेदिका श्रीमती नगीना सिंह, जो आईटीआई कालेज जनपद प्रयागराज में तैनात है, द्वारा थाना झूंसी पुलिस को सूचना दी गई कि उनका 01 मोबाइल फोन अंदावा से आते समय ऑटो में कहीं गुम हो गया है। इस सूचना पर थाना झूंसी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गुम हुये ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगवाए गए CCTV कैमरों की मदद से उक्त मोबाइल फोन को गुम होने के 01 घण्टे में बरामद कर मोबाइल स्वामी/आवेदिका उपरोक्त को सुपुर्द किया गया। गुम हुये मोबाइल फोन को वापस पाकर आवेदिका का चेहरा खुशी से खिल उठा और उनके द्वारा थाना झूंसी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के सार्थक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। आवेदिका/पीड़िता का नाम व पता- श्रीमती नगीना सिंह, आईटीआई कालेज जनपद प्रयागराज।बरामदगी/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम- 1. का0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज।2. का0 दुष्यन्त कुमार यादव, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
0 Comments