Ticker

6/recent/ticker-posts

सहायक पुलिस आयुक्त ने की आगामी त्योहार, एवं लोकसभा चुनाव सकुशल निर्भिघ्न संपन्न कराने की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन एवम पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय के निर्देश के क्रम में आज रविवार को सहायक पुलिस आयुक्त मेजा रवि कुमार गुप्ता द्वारा चौकी भारतगंज में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा की विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी आप सब हर्षोल्लास के साथ भाई चारे के साथ अपना-अपना त्योहार मनाए एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 निष्पक्ष सकुशल, निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में हमे आप सब जनमानस की सहयोग की अपेक्षा करता हूं। हमारी पुलिस हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगी कोई भी समस्या होती है, तो आप लोग प्रभारी निरीक्षक मांडा एवं चौकी प्रभारी को अवगत कराए। कोई विशेष समस्या में हमको भी काल कर समस्या को बता सकते है। इस अवसर पर पीआर प्रभारी निरीक्षक मांडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी भारतगंज विनय कुमार सिंह उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments