रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना शाहगंज पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त रिन्कू तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी wz536/6 ग्राउंड फ्लोर शॉप नम्बर- 2 नंगलराया साउथ वेस्ट नई दिल्ली व हालपता गेट नं0 1 प्रयागराज जंक्शन जनपद प्रयागराज को थाना क्षेत्रान्तर्गत माल गोदाम कालोनी में पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 04 अवैध जिन्दा देशी बम बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- रिन्कू तिवारी पुत्र राकेश तिवारी नि0 wz536/6 ग्राउंड फ्लोर शॉप नम्बर- 2 नंगलराया साउथ वेस्ट नई दिल्ली व हालपता गेट नं0 01 प्रयागराज जंक्शन जनपद प्रयागराज. उम्र करीब 36 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवपरण- मु0अ0सं0 47/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।बरामदगी का विवरण- 04 अवैध जिन्दा देशी बम। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1.उ0नि0 आशीष कुमार यादव, थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.उ0नि0 दुर्गेश सिंह, थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.उ0नि0 आजाद कुमार, थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.उ0नि0 प्रशि0 जसवन्त सिंह, थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments