Ticker

6/recent/ticker-posts

बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी से हो रहा अवैध लकड़ियों का परिवहन, जिम्मेदार वसूली में मस्त...

रिपोर्ट-जैगम हलीम
 
कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं तभी तो बिना डर के आए दिन कही हरे पेड़ काटे जा रहें हैं। कही बिना नम्बर प्लेट की ओवरलोड अवैध लकड़ी लाद कर दिनदहाड़े अवैध वाहन बेधड़क थाना क्षेत्र में फर्राटे भर रहे हैं जिनको पूछने वाला कोई नहीं है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारों की ही मिली भगत से यह खेल हो रहा हैं, बतादें कि बुधवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरहमिल चौराहे की ओर से एक गैर नम्बर प्लेट की अवैध पिकप जिसमें अवैध लड़की ओवरलोड तरीके से लदी हुई थी अक्सर एकदम मस्ती के साथ बिना डर के लकड़ियों का परिवहन कर रही हैं। अगर इन वाहनों से कोई दुर्घटना होती हैं तो कौन जिम्मेदार होगा और ये वाहन भाग भी जाए तो कोई इनको खोजेगा कैसे। इसी तरह के वाहन अवैध काम के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं लकड़ी माफिया इन्ही की मिली भगत से अपने मंसूबों में कामयाब है और उनका अवैध कार्य क्षेत्र फल फूल रहा है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार चौराहे नाकों पर इनसे वसूली में मस्त रहते हैं ।

Post a Comment

0 Comments