Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रेमी की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, आत्महत्या को उकसाने वाली प्रेमिका को भेजा जेल...

रिपोर्ट-दिवेन्द्र कुमार द्विवेदी 

कौशाम्बी : जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में 5 मई को राजकुमार यादव की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी विवाहिता प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग का आरोप है प्रेमिका के घर पर युवक राजकुमार की मौत हुई थी। राजकुमार के पिता ने महिला पर उसे परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव का रहने वाला राजकुमार यादव उर्फ शमशेर उम्र 27 वर्ष पुत्र छेदीलाल यादव रविवार शाम छः बजे दावत जाने की बात कहकर घर से निकला था। सोमवार सुबह उसका शव गांव के सोनू पाल के घर के अंदर एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला थी जिसके दोनों पैर जमीन से टिके थे और घुटने के पास से पैर मुड़ा हुआ था जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में बच्चों संग मौजूद रही सोनू पाल की पत्नी सविता देवी से इस बावत पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया था। मृतक के भाई सत्यम यादव की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मंगलवार को सब इंस्पेक्टर अभिषेक शुक्ला ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राजकुमार की मौत की जिम्मेदार बताई जा रही उसके शादीशुदा प्रेमिका सविता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक थाने लाकर पूछताछ करने के बाद सविता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने सविता को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक युवक राजकुमार के पिता छेदी लाल यादव ने बताया कि उसका बेटा सविता के घर अक्सर आया जाया करता था। जिसका फायदा उठा कर सविता ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। सविता उनके बेटे को पिछले कई दिनों से ब्लैक मेल कर रही थी। जिसके कारण उसका बेटा राजकुमार काफी परेशान रहता था। रोज की तरह खेत का काम कर बेटा घर आया तो सविता ने उसे शाम 6 बजे बहाने से बुलाया। इसके बाद उनका बेटा घर वापस नहीं आया और उसका शव महिला के घर पर मिला था ।

Post a Comment

0 Comments