रिपोर्ट-अशीष विश्वकर्मा
महोबा : जनपद में दिनाक 8 अप्रैल 2024 को राजकीय मॉडल इंटर कालेज द्वारा रिवई में मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से क्षेत्र में घूमकर लोगों को मतदान के प्रति अपनी अहम जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं ने रैली के माध्यम से संदेश दिया कि एक वोट हमारा देश प्रदेश और गांव के उत्थान के लिए बहुत आवश्यक है इसलिए हम सबको मतदान आवश्य करना चाहिए ।
इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह एवं अध्यापक श्री शुभम त्रिपाठी, अभिषेक सोनी, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, कुलदीप सिंह एवं अन्य अध्यापक समेत समस्त छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे ।
0 Comments