ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में एनसीसी की 15वीं बटालियन के कैडेट के साथ 137 सीईटीएफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल्स के नेतृत्व में कर्नल सुशील गुहानी के निर्देशन में भेजे गए सूबेदार जगदीश सिंह और निपुन छेत्री, विजय सिंह, राहुल नाथ भूशाल, विनोद सिंह, बिजय प्रधान, संजय थापा, सुनील सिंह राणा, सूरज थापा आदि जवानों के साथ 25वां कारगिल विजय दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी के छात्र-छात्राओं सहित ताइक्वांडो स्काउट और गाइड के बच्चों ने परेड में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि हम देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे।
सूबेदार जगदीश सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की रक्षा में हम सबको अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर एनसीसी, स्काउट और गाइड के बच्चों के साथ बटालियन के जवानों और प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल, केयरटेकर काजल मैम, पीटीआई नकुल तिवारी ने पौधरोपण किया। वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने राष्ट्रगान करवाया तथा कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान छोटे बच्चों ने कला प्रतियोगिता में देश प्रेम के स्लोगन आदि लिखकर अपने तरीके से सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वही स्काउट गाइड के बच्चों ने एक सीखपरक लघुनाटिका प्रस्तुत करके सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया। इस पर सभी बच्चों को प्रमाण पत्र तथा एक एक पौधा प्रदान किया गया, जिसे हर बच्चे ने अपनी माँ के नाम से लगाने का प्रण लिया।
इस अवसर पर उत्थान संस्था के सचिव डॉक्टर के के तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान के छद्म युद्ध को हमारे सैनिकों ने बड़ी वीरता और शहादत के साथ आज ही के दिन विजित किया था। हम उन वीरों के प्रति नमन करते हुए श्रद्धा सुमन भेज रहे हैं। उत्थान संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि हम देश के विकास में जिस तरह से अपना योगदान देते हैं उसी तरह देश की सुरक्षा के लिए सैनिक भी सीमा पर अपनी आहुति देते हैं। ऐसे में उन्हें याद करना, देश और सैनिकों के प्रति सम्मान है। वहीं वीपीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा की एनसीसी देश सेवा के लिए पहला कदम है। आप सब भी एक दिन देश की सेवा में आगे आएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने सूबेदार जगदीश कुमार का मोमेंटम देकर आभार व्यक्त किया। आगे उन्होंने अपनी एनसीसी टीम के छात्रों को विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के पावन दिन पर नही केवल हमें संकल्प लेना है ।
बल्कि दुगुने उत्साह से अपने कर्तव्य पर डट जाना चाहिए वह चाहे लड़ाई का मैदान हो या पढ़ाई का। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल, फातिमा बीबी, राकेश मालवीय, आर पी ओझा, तरन्नुम काजमी, सुधा पाण्डेय, अभिनन्दन पाण्डेय, रिक्की यादव, हबीब कौसेन, मनीष अग्रहरि, मनीषा शर्मा, अतुल पाण्डेय, दीक्षा अग्रहरि, सोमनाथ पाण्डेय, रिंकू नाग, रमा सिंह, जैनब, सदफ शेख, शाबान, कुमार सौरभ, बलदाऊ पाण्डेय, रवीन्द्र उपाध्याय, ब्रह्मदत्त शुक्ल आदि शामिल रहे ।

0 Comments