Ticker

6/recent/ticker-posts

मांगों को लेकर भानु संगठन ने सौंपा ज्ञापन, जिलाधिकारी मधुसूदन हुगली ने दिया कार्यवाही का अस्वासन...

रिपोर्ट-दिवेन्द्र कुमार द्विवेदी 


कौशाम्बी : जनपद में भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने पूर्व में किसानों के समस्या को लेकर दिए गए ज्ञापनों पर कार्यवाही के मांग को लेकर जिलाध्यक्ष राजू सिंह के अगुवाई में संगठन की टीम ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को पुनः ज्ञापन पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। जिला अध्यक्ष राजू सिंह ने जानकारी दिया कि भानु संगठन ने कौशाम्बी जिले के किसानों के समस्याओं और जिले में अधिकारियों द्वारा हो रहे भ्रस्टाचार के खिलाफ कई बार ज्ञापन के माध्यम से जिम्मेदारों को अवगत कराया गया परंतु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान आंदोलन कब करता है जब उसका हक मारा जाता है दो जुलाई के आंदोलन केवल चेतावनी है उन भ्रस्टाचारियो के लिये जो जिले में भ्रस्टाचार फैलाने का काम करते है और विकाश कार्यो में बाधक बनते है ।

जिलाध्यक्ष ने कहा भ्रस्टाचार के खिलाफ किसानों का जंग जारी रहेगा और यदि इतने पर भी अधिकारी नही जागेंगे तो भानु संगठन अपने मांगो को लेकर बड़ा आंदोलन करने के साथ साथ मुख्यमंत्री योगी जी से मुलाकात कर कौशाम्बी जिले के भ्रष्टाचारियों की पोल खोलेगा। जिला महासचिव बीरेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव, तहसील अध्यक्ष शरद प्रसाद, दिवाकर कुशवाहा, सुशील देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, राधा देवी, शंकर सिंह आदि लोग शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments