रिपोर्ट-अशीष विश्वकर्मा
महोबा : जनपद में गांवों को साफ सुथरा किए जाने के लिए शासन द्वारा शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर यहां भी स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया गया था, फिलहाल गांवों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन भी हो रहा है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं आया। गांवों की गलियों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है, स्वच्छता के नाम पर गांवों में अभियान तो चलाए जाते है लेकिन जमीनी स्तर पर इनका असर देखने को नही मिलता। वर्तमान में कई ग्रामों में अस्वच्छता पसरी हुई है कहीं पर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, तो कही पर कूड़ा गांवो की सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर पसरा हुआ है ।
जानकारी के अनुसार विकासखंड पनवाडी के भुजपुरा गाँव में गंदगी फैली हुई है ग्राम पंचायत द्वारा साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही विभागीय अधिकारियों द्वारा भी केवल स्वच्छता सर्वेक्षण तक इस ओर ध्यान दिया गया। बाद मे स्वच्छता ध्यान नही दिया जा रहा है। विकासखंड पनवाडी के ग्राम दुलारा, भुजपुरा महुआ (इटौरा) सहित अनेक ऐसे गांव हैं, जहां पर अस्वच्छता के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकासखंड मुख्यालय से करीबी गांवों में ही ऐसे हालात हैं इस स्थिति में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य गांवों में क्या स्थिति रहती होगी ।

0 Comments