Ticker

6/recent/ticker-posts

ईंट भट्ठे पर काम करने गए मजदूर की मौत, परिवार ने उठाई जांच की मांग...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी एक मजदूर की ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले को लेकर पूर्व प्रधान सहित ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरजीत (45) पुत्र रामगरीब निवासी ग्राम काजीपुर, जुनैदपुर थाना संदीपन घाट जनपद कौशाम्बी रोज की तरह सोमवार 2 मार्च 2026 की सुबह करीब सात बजे 555 ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए घर से निकले थे। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो सरजीत को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि उनके पिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने संदीपन घाट थाना में प्रार्थना पत्र देकर मृत्यु के सही कारणों की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराने तथा मामले की विधिक जांच कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments